बिहार उपचुनाव: रुपौली में दोपहर 3 बजे तक 42.19% वोटिंग, 3 लाख वोटर बीमा और कलाधर का भविष्य तय करेंगे

3 months ago

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहारबिहार उपचुनाव: रुपौली में दोपहर 3 बजे तक 42.19% वोटिंग, 3 लाख वोटर बीमा और कलाधर का भविष्य तय करेंगे

जिला नियंत्रण कक्ष एवं समेकित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से चुनाव की विभिन्न गतिविधियों की पल-पल की जानकारी ली जा रही है।दोपहर 3 बजे तक 42.19% वोटिंग हुई है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

 रुपौली में दोपहर 3 बजे तक 42.19% वोटिंग, 3 लाख वोटर बीमा और कलाधर का भविष्य तय करेंगे

ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया के रुपौली विधान सभा उपचुनाव को लेकर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सभी 321 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी है। 3.13 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में  चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। कुछ मतदान केंद्रों पर इवीएम में तकनीकी गड़बड़ी आई जिसे तत्काल रिप्लेस किया गया है। वहां भी वोटिंग चल रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान भीषण गर्मी थी। उपचुनाव में आसमान में सुबह से बादल मंडरा रहा है। इसलिए अधिक वीटीआर की संभावना जताई जा रही है। दोपहर 3 बजे तक 42.19% वोटिंग हुई है। 

चुनावी मैदान में 11 प्रत्याशी भाग्य आजामा रहे हैं। लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से लालू यादव की पार्टी आरजेडी के कैंडिडेट बीमा भारती और नीतीश कुमार के जेडीयू के उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल के बीच है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का इस चुनाव में काफी अहम रोल होगा। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर एनडीए उम्मीदवार को पराजित किया। और बीमा भारती की जमानत भी नहीं बच पाई। हालांकि पिछले दिनों पप्पू यादव से मिलकर बीमा भारती ने आशीर्वाद हासिल होने का दावा किया।

चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश में जिला नियंत्रण कक्ष एवं समेकित नियंत्रण कक्ष संचालित है। जिला नियंत्रण कक्ष एवं समेकित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से चुनाव की विभिन्न गतिविधियों की पल-पल की जानकारी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरा तथा जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में टीवी चैनल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन तथा लोक शिकायत का गहन अनुश्रवण प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा लगातार किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष एवं समेकित नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया गया। मौके पर पदाधिकारी एवं कर्मियों को चुनाव की सभी गतिविधियों की सही एवं सटीक जानकारी लगातार प्राप्त करते रहने का निर्देश दिया गया।

विधानसभा में रूपौली प्रखंड के 18 पंचायत और एक नगर पंचायत के साथ ही भवानीपुर प्रखंड के 12 पंचायत और एक नगर पंचायत तथा बरहराकोठी प्रखंड के 7 पंचायत के कुल 3 लाख 13 हजार 599 मतदाताओं के लिए 321 मतदान केन्द्र बनाया गया है। क्रिटिकल बूथ पर प्रशासनिक गतिविधि के साथ ही अर्धसैनिक बल अलर्ट मॉड में है । चुनाव 42 सेक्टर मजिस्ट्रेट देखरेख में 22 जॉन में बांटकर स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान कराने की तैयारी की गई है। विधानसभा उप चुनाव में रूपौली विधासभा में 18 से अधिक आयु के कुल 3943 मतदाता जिसमें 1717 महिला और 2226 पुरुष मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस उप चुनाव में एक पिंक बूथ तो एक मॉडल बूथ बनाया गया है। रूपौली प्लस टू विद्यालय में मतदान केन्द्र संख्या 219 को पिंक बूथ का लूक दिया गया है। वही मतदान केन्द्र संख्या 215 मिडिल स्कूल बिरौली को मॉडल मतदान केन्द्र बनाया गया है।

Read Entire Article