Sun Transit : 13 अप्रैल से सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, ग्रहों के राजा देंगे शुभ फल

1 month ago

Hindi News Astrologysun transit in aries surya gochar rashi parivartan mesh rashi mein horoscope rashifal

Sun Transit In Aries : 3 अप्रैल को सूर्य देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है।

 13 अप्रैल से सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, ग्रहों के राजा देंगे शुभ फल

Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 31 Mar 2024 10:25 AM

ऐप पर पढ़ें

Sun Transit Surya Gochar Horoscope : 13 अप्रैल को सूर्य देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति को खूब मान-सम्मान मिलता है और धन-लाभ होता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा। आइए जानते हैं, सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

मेष राशि-

  • कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। 
  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
  • दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
  • भाई-बहन से मदद मिल सकती है।
  • साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि-

  • आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
  • प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे।
  • किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
  • मान- सम्मान मिलेगा।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। 
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

Navratri : इस नवरात्रि घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां और हाथी पर करेंगी प्रस्थान, जानें इसका महत्व और कलश स्थापना टाइम

मिथुन राशि-

  • धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 
  • पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
  • निवेश से लाभ होगा।
  • इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।
  • आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
  • दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

सिंह राशि-

  • कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
  • धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।
  • व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। 
  • यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
  • यह समय आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।
  • इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

Venus Transit : आने वाले 24 दिनों तक इन राशियों पर रहेंगी मां लक्ष्मी मेहरबान, शुक्र मीन राशि में रहकर देंगे शुभ फल

कन्या राशि-

  • इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।
  • आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
  • स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
  • इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
  • नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।
  • खर्च पर कंट्रोल रखें।
  • पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
  • आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
Read Entire Article