IMC 2024: देश का सबसे बड़ा टेक इवेंट आज से शुरू, 6G की घोषणा से जुड़ी उम्मीद

1 week ago

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़IMC 2024 begins today may discuss 6G and AI related innovations and policies

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 इवेंट की शुरुआत आज 15 अक्टूबर से होने जा रही है और यह 18 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 6G और AI से जुड़ी घोषणाएं हो सकती हैं और कई इनोवेशंस देखने को मिलेंगे।

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 15 Oct 2024 05:41 AM

share

Share

भारत के सबसे बड़े टेक इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 की शुरुआत आज 15 अक्टूबर से राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रही है। इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इसमें कई महत्नपूर्ण घोषणाएं होने की उम्मीद है। इसमें 6G से जुड़े इनोवेशंस की चर्चा और घोषणा भी हो सकती है।

IMC 2024 इवेंट की थीम 'The Future is Now' रखी गई है और यह भविष्य की टेक्नोलॉजी पर फोकस करेगा। 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में टेक इंडस्ट्री के अलावा मोबाइल और टेलिकम्युनिकेशन इंडस्ट्री में किए गए नए डिवेलपमेंट को दिखाया जाएगा। इसके अलावा 6G और सैटेलाइट कम्युनिकेशन से जुड़े अपडेट्स भी इसी इवेंट में मिल सकते हैं।

कई बड़ी कंपनियां बनेंगी इवेंट का हिस्सा

हर साल देश की बड़ी टेक कंपनियां इस आयोजन का हिस्सा बनती हैं और अपनी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी को दिखाती हैं। इस बार Xiaomi, Qualcomm और Ericsson जैसे टेक ब्रैंड्स और स्टार्ट-अप्स डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी टेक्नोलॉजी शोकेस करेंगी। इनोवेटर्स के लिए यह इवेंट कोलैबरेशन, नए इनोवेशंस और कनेक्टिविटी पर फोकस करेगा।

इन टेक्नोलॉजी से जुड़ी घोषणाओं की उम्मीद

आज शुरू हो रहे आयोजन में 6G और 5G के डिवेलपमेंट से जुड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है। इस आयोजन में भविष्य की झलक देखने को मिल सकती है और 5G सर्विस के विस्तार पर भी इस इवेंट का फोकस रहेगा। इसके अलावा आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) और जेनरेटेव AI टूल्स भी शोकेस किए जाएंगे और इनपर चर्चा हो सकती है। भारत और दुनियाभर के 50 से ज्यादा स्पीकर्स इसपर अपने विचार शेयर करेंगे।

नए डिवाइसेज भी इस आयोजन के दौरान लॉन्च होने वाले हैं। Xiaomi ने कन्फर्म किया है कि 16 अक्टूबर को एक नया डिवाइस Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इस इवेंट में फोन के अलावा कई कंज्यूमर टेक डिस्प्ले और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा मौजूदा पॉलिसीज में बदलाव और सुधार भी किए जा सकते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें
Read Entire Article