Weekly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 से 27 अक्टूबर तक का समय? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

2 days ago

Hindi Newsधर्म न्यूज़saptahik rashifal weekly horoscope 21-27 october 2024 future predictions rashi parivartan bhavishyafal

  • Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 21 से 27 अक्टूबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 20 Oct 2024 08:45 AM

share

Share

Weekly Horoscope Saptahik Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (21-27 अक्टूबर) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेंष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन अशांत रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन निवेश कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन भी बन सकते हैं। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में वृद्धि के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन राशि- मन अशांत रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। आय के साधन भी बनेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशि- मन परेशान होगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। सोचे हुए कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापार में हानि हो सकती है।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु नकारात्मक विचारों से बचें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। परिवार का साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ में भी वृद्धि होगी। कारोबार के लिए मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परंतु मन परेशान हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा, परंतु आय में कमी हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Read Entire Article