भगवान कैसे दिखते हैं, स्वर्ग और नरक में... 11 मिनट की 'मौत' के बाद जिंदा लौटी महिला के चौंकाने वाले दावे

5 days ago

Hindi Newsवायरल न्यूज़ woman claims she visits heaven and hell how lord looks after 11 min of death

  • महिला का दावा है कि अस्पताल में 11 मिनट के लिए उसके दिल ने काम करना बंद कर दिया था। इस दौरान उसने स्वर्ग और नरक का दौरा किया। उसने यह भी बताया कि भगवान कैसे दिखते हैं?

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानThu, 17 Oct 2024 12:57 PM

share

Share

जन्म और मृत्यु आज भी वैज्ञानिकों के लिए सबसे बड़ी पहेली है। जन्म से पहले हम कहां थे और मौत के बाद क्या होता है? सदियों से इन दो सवालों ने हमें उलझाया है और आज तक इसका जवाब किसी के पास नहीं! हालांकि अमेरिकी महिला ने ऐसा दावा किया है कि उसने महसूस किया कि मौत के बाद हमारे साथ क्या होता है? स्वर्ग और नरक कैसा दिखता है? महिला के दावों ने हर सुनने वाले के रौंगटे खड़े कर दिए। वह बताती हैं कि स्वर्ग में खुशबूदार और सुंदर फूल संगीत की धुन में नाच रहे थे। वहीं, नरक में सड़े हुए मांस की बदबू आ रही थी। लोगों की चीख काफी डरावनी थी। महिला ने यह भी बताया कि भगवान कैसे दिखते हैं?

यूएस सिटी कैंसास की रहने वाली इस महिला का नाम चार्लोट होम्स है। इसने साल 2019 में मौत के बाद के रहस्यों से पर्दा उठाया। महिला ने दावा किया कि उसने स्वर्ग और नरक को महसूस किया। जानकारी के अनुसार, 68 साल की उम्र में वह हाई बीपी के बाद रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया था, हालांकि 11 मिनट बाद वो जिंदा हो गई। डॉक्टरों ने भी इस घटना को चमत्कार बताया था।

महिला ने टीवी इंटरव्यू में दावा किया कि उसकी आत्मा इन दोनों जगहों से होकर गुजरी। चार्लोट ने 28 नवंबर 2023 को 72 वर्ष की आयु में निधन से पहले तक स्वर्ग और नरक के बारे में अपने विचार रखना जारी रखा। महिला ने दावा किया कि उसने "स्वर्ग" की यात्रा को अनुभव किया। वह स्वर्गदूतों और परिवार के उन सदस्यों से मिली, जो इस दुनिया में नहीं थे। यहां तक कि उसे नरक की भी एक झलक दिखी। 700 Club से बातचीत में होम्स ने कहा, "मैं अपने शरीर को देख पा रही थी। ऊपर थी। मैं डॉक्टरों को मेरी छाती दबाकर जीवित करने का प्रयास करते हुए देखा। मेरे चारों ओर डॉक्टरों और नर्सों की टीम थी। कुछ ही पलों में मैं स्वर्ग लोक में थी और अपने चारों ओर खूबसूरत फूलों की पहले कभी महसूस न हुई खुशबू को महसूस कर पा रही थी। मैं सुंदर संगीत भी सुना।

महिला ने बताया- स्वर्ग का नजारा कैसा था

महिला ने दावा किया कि मैं विश्वास से कह सकती हूं कि वह स्वर्ग ही थी। स्वर्ग के अपने वर्णन में होम्स ने बताया कि वह अनुभूति बहुत ही सुंदर और मन को शांत करने वाली थी। वो बताती हैं, "मैं पहले कभी न देखे उन पेड़ों को देख सकती थी, मैं घास को देख सकती थी। सब कुछ संगीत के साथ झूम रहा था। यह अनुभव हमारी कल्पना से भी लाखों गुना अधिक सुंदर है।" वो आगे बताती हैं कि उनका स्वागत उनके दिवंगत पारिवारिक सदस्यों और संतों ने किया। मैंने अपनी मां को देखा। मैंने अपने पिता को देखा। मैंने अपनी बहन को देखा। मैंने अपने पीछे खड़े परिवार के सदस्यों को देख सकती थी। मैंने संतों को देखा, लेकिन वे बूढ़े नहीं लग रहे थे। वे बीमार नहीं लग रहे थे।

जब ईश्वर मुझे नरक की ओर ले गए

होम्स ने आगे कहा, "ईश्वर मुझे नरक के किनारे ले गए। मैंने नीचे देखा तो सड़े हुए मांस की बदबू आ रही थी। मैं लोगों की चीखें सुन सकती थी। स्वर्ग की खूबसूरती देखने के बाद नरक को देखने का अनुभव असहनीय था। नरक में लोगों की चीख में उनकी दुख और अथाह पीड़ा को अनुभव किया जा सकता था। होम्स ने आगे कहा, "ईश्वर के दूत ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें यह दिखाने इसलिए लाया हूं क्योंकि इन लोगों ने अपने कर्म नहीं सुधारे और वे यहीं रहेंगे।' मैंने अपने पिता को यह कहते हुए सुना, 'तुम्हारे पास अभी वक्त है और दुनिया में वापस जाओ और अपने अनुभव लोगों से साझा करो। इतना सुनते ही मैं वापस आ गई और महसूस किया मैं अस्पताल में पड़ी हूं।"

अगला लेखऐप पर पढ़ें
Read Entire Article